Home   »   मध्य प्रदेश सरकार राज्य में शुरू...

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में शुरू करेगी “रोको-टोको” अभियान

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में शुरू करेगी "रोको-टोको" अभियान |_3.1
मध्य प्रदेश सरकार “रोको-टोको” नामक एक विशेष अभियान शुरू करने की योजना बना रही है। इस अभियान के अंतर्गत, राज्य सरकार उन लोगों को लक्षित करेगी जो मास्क नहीं पहनते हैं। इसके तहत, राज्य सरकार उन लोगों को मास्क बाटेगी जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनते हैं, क्योंकि राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
जिला कलेक्टर द्वारा चुने गए स्वैच्छिक संगठनों द्वारा मास्क बाटने का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर इन संगठनों को मास्क बाटने के लिए उपयुक्त स्थान की जानकारी उपलब्ध कराएंगे और इन संगठनों को क्रेडिट पर “जीवन शक्ति योजना” के तहत बनाए गए 100 मास्क भी प्रदान किए जाएंगे। चयन करते समय, उपलब्ध व्यक्तियों की संख्या, संगठन की विश्वसनीयता और दक्षता को भी ध्यान में रखा जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

prime_image
QR Code
Scan Me