पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा दक्षिण सूडान में विश्व निकाय के मिशन में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित होने वाली महिला अधिकारी है-
- रीना यादव (इंस्पेक्टर चंडीगढ़ पुलिस)
- गोपिका जहाँगीरदार (डीएसपी, महाराष्ट्र पुलिस)
- भारती सामंतरे (डीएसपी, गृह मंत्रालय)
- रागिनी कुमारी (इंस्पेक्टर, गृह मंत्रालय)
- कमल शेखावत (एएसपी, राजस्थान पुलिस)
भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण सूडान के जुबा में संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक पदक परेड में संयुक्त राष्ट्र पदक प्राप्त किया।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- 24 अक्टूबर 1945 को, संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया था
- एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं
- संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स



UP सरकार का बड़ा फैसला, 20 लाख घरों तक पह...
IIT Bombay और Honeywell ने सस्टेनेबिलिटी...
2027 तक अंतर-क्षेत्रीय बिजली संचरण क्षमत...

