भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ (Indian Science Congress Association) ने घोषणा की है कि पुणे अगले साल 3 से 7 जनवरी को भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108 वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्ष 2021 के ISCA का विषय “Science and Technology for Sustainable Development with Women Empowerment” होगा, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल करते हुए सभी समुदायों के आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश पर केन्द्रित होगा। साथ ही इसमें सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
पिछले 100 वर्षों में यह चौथा मौका होगा जब ये शहर इस प्रतिष्ठित सम्मलेन की मेजबानी करेगा। डॉ. विजय लक्ष्मी सक्सेना को भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2021 का अध्यक्ष चुना गया है। विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत 1914 में कलकत्ता से 105 सदस्यों के साथ हुई थी। वर्तमान में, इस एसोसिएशन में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, पुरातत्व, जैव रसायन, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान आदि से लगभग 60,000 से अधिक सदस्य हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ के अध्यक्ष: के.एस.रंगप्पा.
- भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ का मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


