Home   »   स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर...

स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर रही राजयोगिनी दादी जानकी का निधन

स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर रही राजयोगिनी दादी जानकी का निधन_3.1
ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन। वह महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन की प्रमुख थीं। उन्होंने परिश्रम करते हुए समाज की सेवा की और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम किया। भारत सरकार ने उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।
राजयोगिनी दादी जानकी ने 21 साल की उम्र में आध्यात्मिक के मार्ग पर चलना शुरू किया था। 1970 के दशक में, उन्होंने पश्चिमी देशों में भारतीय दर्शन, राज योग और मानवीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार किया। इसके अलावा उन्होंने दुनिया भर के करीब 140 देशों में ‘सेवा केंद्रों’ की स्थापना भी की थी।
prime_image
QR Code
Scan Me