Categories: Uncategorized

13 लड़कियों समेत 25 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016 के लिए चुना गया


13 लड़कियों समेत कुल पच्चीस बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016 के लिए चयनित किया गया है. चार लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है. प्रतिष्ठित भारत पुरस्कार से अरुणाचल प्रदेश की 8 वर्षीय स्वर्गीय कुमारी तरहा पेजू (Tarh Peju) को सम्मानित किया गया है, जिसने अपने दो दोस्तों को डूबने से बचाने के लिए अपने प्राण बलिदान कर दिया.

प्रतिष्ठित गीता चोपड़ा पुरस्कार पश्चिम बंगाल के 18 वर्षीय तेजस्विता प्रधान और 17 वर्षीय शिवानी गोंड को दिया गया है जिन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट, जिसका सरगना दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, का खुलासा करने में निडरतापूर्वक पुलिस और एनजीओ की मदद कर अपार साहस दिखाया. संजय चोपड़ा पुरस्कार उत्तराखंड के 15 वर्षीय सुमित ममगाईं को दिया गया है जिन्होंने अपनी बहादुरी से एक तेंदुए से अपने भाई की जान बचाई. ये बच्चे अपने पुरस्कार 23 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से ग्रहण करेंगे.

ये बच्चे गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे.इन बच्चों के सम्मान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक भोज की भी मेजबानी करेंगे.

स्रोत – आल इंडिया रेडियो (AIR)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

13 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

13 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

13 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

16 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

16 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

16 hours ago