प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का 10 वां संस्करण 24 नवंबर 2020 को वर्चुली मोड में शुरू हो गया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त एजेंसी, विज्ञान प्रसार और त्रिपुरा सरकार के त्रिपुरा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से इस चार दिवसीय लंबे फिल्म समारोह का आयोजन 24 से 27 नवंबर 2020 तक किया जा रहा है। विज्ञान फिल्म महोत्सव भारत में विज्ञान फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों के तहत पेशेवरों, शौकिया और छात्र फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई गई विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
विभिन्न भाषाओं की कुल 372 फिल्में भाग लेने के लिए प्राप्त हुईं, जिनमें से 115 फिल्मों को महोत्सव के दौरान दिखाने के लिए दस सदस्यीय जूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये फिल्में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, कश्मीरी, बंगाली, मराठी, पंजाबी और तमिल भाषाओं में हैं।



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

