दुबई में आयोजित बैठक में जिम्बाब्वे और नेपाल को आईसीसी सदस्यों के रूप में फिर से शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे अब जनवरी में आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप और बाद में 2020 में आईसीसी सुपर लीग में अपनी जगह लेने में सक्षम होगा।
जिम्बाब्वे क्रिकेट को इस साल जुलाई में तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। नेपाल को भी 2016 में बोर्ड के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप के चलते निलंबित कर दिया गया था।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ICC अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।
- ICC क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण 9 फरवरी से 26 मार्च, 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

