Categories: Ranks & Reports

YouTube ने भारत की GDP में दिया ₹10000 करोड़ का योगदान

ऑनलाइन वीडियो मंच यूट्यूब से जुड़े पारिस्थितिकी तंत्र ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10,000 करोड़ रुपये का योगदान देने के साथ लगभग 7.5 लाख पूर्णकालिक-समकक्ष रोजगार को भी समर्थन दिया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स’ के विश्लेषण पर आधारित ‘यूट्यूब प्रभाव’ रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में 4,500 से अधिक यूट्यूब चैनलों के 10 लाख से अधिक ग्राहक थे और भारत में एक लाख रुपये से अधिक का सालाना राजस्व कमा रहे चैनलों की संख्या सालाना आधार पर वर्ष 2021 में 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब की रचनात्मक पारिस्थितिकी ने वर्ष 2021 में देश की जीडीपी में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया और भारतीय अर्थव्यवस्था में 7,50,000 से अधिक पूर्णकालिक नौकरियों का समर्थन किया। इसका आर्थिक प्रभाव प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, प्रेरित और उत्प्रेरक प्रभाव यानी चार तरीकों से दिखाई देता है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने यूट्यूब के प्रभाव का आकलन करने के लिए 4,021 यूट्यूब उपयोगकर्ताओं, 5,633 सृजनकर्ताओं और 523 व्यवसायों का सर्वेक्षण किया।

 

यूट्यूब ने घोषणा की है कि वह हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, बंगाली और अंग्रेजी में 100 से अधिक चिकित्सा स्थितियों को कवर करने वाली विश्वसनीय सामग्री बनाने और बढ़ाने के लिए (नारायण, मणिपाल, मेदांता और शाल्बी सहित) और अधिक स्वास्थ्य संस्थानों के साथ काम करने के प्रयासों का विस्तार करेगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

10 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

10 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

11 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

12 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

12 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

12 hours ago