विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बाद विश्व व्यापार संगठन ने भी वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका जाहिर कर दी है। विश्व व्यापार संगठन की ओर से खुद इसकी चीफ नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वैश्विक मंदी आ रही है। विश्व व्यापार संगठन भविष्यवाणी कर रहा है कि वैश्विक व्यापार की मात्रा में अगले साल 1 प्रतिशत की कमी आएगी क्योंकि संकट और चुनौतियां बाजारों पर भारी पड़ती हैं, जिसमें उच्च ऊर्जा की कीमतें, बढ़ती ब्याज दरें और सुस्त COVID-19 महामारी के बीच चीनी विनिर्माण उत्पादन के बारे में अनिश्चितताएं शामिल हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
दुनिया पर छाए सभी संकटों के बीच विश्व व्यापार संगठन की मुखिया ने वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला ने जिनेवा में आयोजित इसके वार्षिक सार्वजनिक मंच के उद्घाटन के मौके पर कहा कि उन्हें लगता है कि दुनिया वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इसके लिए कई तरह के संकटों के एकसाथ उभरने को कारण बताते हुए विकास को रफ्तार देने के लिए नीतियों पर फिर से काम किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक ने दुनिया पर छायी आर्थिक मंदी की आशंकाओं के कारण के रूप में मुख्य तौर पर 5 संकटों की ओर ध्यान खींचने की कोशिश की है। ये- रूस-यूक्रेन संघर्ष, जलवायु संकट, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें, ऊर्जा संकट और कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई बाद की समस्याएं हैं। आइवियेला के मुताबिक ये कारण ही दुनिया पर आर्थिक संकट आने का खतरा पैदा कर रहे हैं।
Find More News on Economy Here
हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…
भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…
गुजरात सरकार ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान Larsen & Toubro की व्योमा…
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड ने 20 फरवरी 2026 को पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने सारण जिले के सोनपुर…