Home   »   विश्व व्यापार संगठन ने वैश्विक व्यापार...

विश्व व्यापार संगठन ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में मंदी की भविष्यवाणी की

विश्व व्यापार संगठन ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में मंदी की भविष्यवाणी की |_50.1

विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बाद विश्व व्यापार संगठन ने भी वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका जाहिर कर दी है। विश्व व्यापार संगठन की ओर से खुद इसकी चीफ नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वैश्विक मंदी आ रही है। विश्व व्यापार संगठन भविष्यवाणी कर रहा है कि वैश्विक व्यापार की मात्रा में अगले साल 1 प्रतिशत की कमी आएगी क्योंकि संकट और चुनौतियां बाजारों पर भारी पड़ती हैं, जिसमें उच्च ऊर्जा की कीमतें, बढ़ती ब्याज दरें और सुस्त COVID-19 महामारी के बीच चीनी विनिर्माण उत्पादन के बारे में अनिश्चितताएं शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दुनिया पर छाए सभी संकटों के बीच विश्व व्यापार संगठन की मुखिया ने वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला ने जिनेवा में आयोजित इसके वार्षिक सार्वजनिक मंच के उद्घाटन के मौके पर कहा कि उन्हें लगता है कि दुनिया वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इसके लिए कई तरह के संकटों के एकसाथ उभरने को कारण बताते हुए विकास को रफ्तार देने के लिए नीतियों पर फिर से काम किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

 

विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक ने दुनिया पर छायी आर्थिक मंदी की आशंकाओं के कारण के रूप में मुख्य तौर पर 5 संकटों की ओर ध्यान खींचने की कोशिश की है। ये- रूस-यूक्रेन संघर्ष, जलवायु संकट, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें, ऊर्जा संकट और कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई बाद की समस्याएं हैं। आइवियेला के मुताबिक ये कारण ही दुनिया पर आर्थिक संकट आने का खतरा पैदा कर रहे हैं।

Find More News on Economy Here

विश्व व्यापार संगठन ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में मंदी की भविष्यवाणी की |_60.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.