Categories: Imp. days

विश्व गुलाब दिवस 2023: इतिहास और महत्व

दुनियाभर में 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस (World Rose Day) मनाया जाता है। कैंसर पीड़ितों से मानवीय व्यवहार करने और उनका दुख बांटने के लिए हर साल 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य ही कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देना और उनके जीवन में खुशियां लाना है।

ये दिन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए है। यह एक ऐसा दिन है जो कैंसर से लड़ने वाले लोगों में आशा और उत्साह फैलाने के लिए समर्पित है, क्योंकि लगभग सभी कैंसर के इलाज में शारीरिक रूप से बहुत कष्ट होता है। उसके अतिरिक्त कैंसर आपके दिमाग और दिल को भी प्रभावित करता है।

 

विश्व गुलाब दिवस का महत्व

कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को बहुत कष्‍ट झेलने पड़ते हैं। न जाने कितने मरीज इस बीमारी के चलते दम तोड़ देते हैं। Rose Day के दिन कैंसर पेशेंट्स को गुलाब देकर उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया जाता है। उन्‍हें इस बीमारी से लड़ने का हौसला दिया जाता है और जीने की नई उम्‍मीद दी जाती है। ये बताया जाता है कि कैंसर जीवन का अंत नहीं है। उनकी जिंदगी भी गुलाब की तर‍ह फिर से खिल सकती है।

 

विश्व गुलाब दिवस की थीम

  • विश्व गुलाब दिवस प्रत्येक वर्ष एक नई थीम को अपनाता है, हालाँकि इस वर्ष की थीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
  • विषय चाहे जो भी हो, दिन का सार एक ही रहता है – प्यार, आशा और सकारात्मकता फैलाना।
  • इस दिन की सबसे पसंदीदा परंपराओं में से एक है कैंसर रोगियों को गुलाब का फूल उपहार में देना। एक साधारण गुलाब समर्थन, प्रोत्साहन और उनके ठीक होने की हार्दिक इच्छा का प्रतीक हो सकता है।

विश्व गुलाब दिवस का इतिहास

22 सितंबर को हर साल रोज डे कनाडा की मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है। मेलिंडा रोज को 12 साल की उम्र में ब्लड कैंसर हो गया था। ये ब्लड कैंसर का एक दुर्लभ रूप था, जिसे एस्किंस ट्यूमर का नाम दिया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि मेलिंडा रोज एक हफ्ते से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगी। लेकिन वह 6 महीने तक जीवित रही। मेलिंडा रोज इन 6 महीनों में कैंसर को हराने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी। मेलिंडा रोज ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इन 6 महीनों में मेलिंडा ने कैंसर रोगियों के साथ समय बिताया। उनके जीवन में कुछ खुशियाँ लाने के लिए छोटे नोट्स, कविताएं और ई-मेल लिखें। खुशी और आशा फैलाना उसके जीवन का मिशन बन गया था।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

14 mins ago

ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…

2 hours ago

Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…

5 hours ago

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago