Categories: Sports

ODI World Cup 2023 का Golden Ticket क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले देश की जानी मानी हस्तियों को वर्ल्ड कप का गोल्डन टिकट दे रहे है। इस कड़ी में शाह ने सचिन तेंदुलकर, तमिल फिल्म आइकन रजनीकांत और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट सौंपे है। गोल्डन टिकट बीसीसीआई द्वारा दिया जा रहा है, इसके पीछे वर्ल्ड कप का प्रचार प्रसार मुख्य कारण है। इसके तहत गोल्डन टिकट वाले मेहमानों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है साथ ही उन्हें वीआईपी सेवा भी प्रदान की जाएगी।

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने कमर कस ली है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की कोशिश 12 साल बाद वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने की होगी। विश्व कप 2023 के मैचों की टिकटें को लेकर फैंस के बीच अलग लेवल का क्रेज दिख रहा है। वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह कई हस्तियों को अब तक विश्व कप की गोल्डन टिक्ट दे चुके हैं।

 

क्या है गोल्डन टिकट?

गोल्डन टिकट “गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स” कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बीसीसीआई द्वारा शुरू किया गया है। यह देश के महानतम व्यक्तियों को प्रदान किया जा रहा है। यह टिकट धारकों को ग्राउंड जीरो से क्रिकेट विश्व कप के सभी मैचों को देखने की सुविधा प्रदान करता है।

 

वर्ल्ड कप 2023 का एंथम हुआ रिलीज़

भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 का एंथम सॉन्ग रिलीज़ कर दिया गया है. वर्ल्ड कप 2023 के आयोजकों ने इस मेगा टूर्नामेंट का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है जिसके बोल ‘दिल जश्न बोले’ (Dil Jashn Bole) है. इस एंथम सॉन्ग को संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है.

 

गावस्कर के सुझाव

हाल ही में, महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई की पहल की सराहना की और कुछ उल्लेखनीय हस्तियों का सुझाव दिया, जिन्हें गोल्डन टिकट का प्राप्तकर्ता होना चाहिए। इन सुझावों में दो विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी भी शामिल हैं। उनके अलावा, गावस्कर ने इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस उस्ताद शरथ कमल और टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

 

5 अक्टूबर से हो रहा विश्व कप का आगाज:

वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को करेगा। एक बार फिर भारत की निगाहें विश्व कप ख़िताब जीतने पर होगी। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago