विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने अपनी वर्ष 2021 की वार्षिक बैठक सिंगापुर में आयोजित करने का फैसला किया है, पहले इसे ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में 13 से 16 मई 2021 के दौरान आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था। स्विट्जरलैंड से वार्षिक फोरम को स्थानांतरित करने का निर्णय यूरोप में बढ़ती कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिया गया है।
वर्ष 1971 में हुई स्थापना के बाद से यह दूसरी मौका होगा जब फोरम को स्विट्जरलैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले साल 2002 में, न्यूयॉर्क में 9/11 हमले के बाद अमेरिकी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंच का आयोजन किया गया था। यह बैठक आम तौर पर स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित की जाती है, लेकिन मौजूदा कोविड के चलते बैठक को पहली बार अक्टूबर 2020 में ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में स्थानांतरित कर दिया गया था। अब पुनः इसके आयोजन स्थल को सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालंकि इसके 2022 में स्विट्जरलैंड के दावोस वापस आने की उम्मीद है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
तथ्य-
- विश्व आर्थिक मंच मुख्यालय: कोलोन, स्विट्जरलैंड
- विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब
- विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971



World Soil Day 2025: जानें मृदा दिवस क्य...
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2025: इतिह...
संयुक्त राष्ट्र प्रणाली: मुख्य निकाय, को...

