विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को तराशना है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। हालांकि, दुनिया में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने के पीछे बेहद दिलचस्प किस्सा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे से बेहद लगाव था। बच्चे भी उन्हें खूब प्यार करते थे। इसके लिए बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे। जब पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु हुई। उसके बाद से हर साल 14 नवंबर यानी नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाने लगा। इससे पहले भारत में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता था। इस साल विश्व बाल दिवस की थीम ‘इंक्लूजन, फॉर एवरी चिल्ड्रन’ है।
साल 1964 के पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राज्य अमेरिका में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसके लिए देश के स्वर्णिम विकास के लिए बच्चों का विकास जरूरी है। इस दिन लोगों को बाल अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके लिए दुनियाभर में संगोष्ठी आयोजित की जाती है।
विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत साल 1954 से हुई। इसी वर्ष पहली बार 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा। साल 1959 में संसद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। इसी दिन बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ भी होती है। उस समय से हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…
चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…