Home   »   World Children’s Day 2022: जानें इतिहास...

World Children’s Day 2022: जानें इतिहास और महत्व

World Children's Day 2022: जानें इतिहास और महत्व |_50.1

विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को तराशना है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। हालांकि, दुनिया में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने के पीछे बेहद दिलचस्प किस्सा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे से बेहद लगाव था। बच्चे भी उन्हें खूब प्यार करते थे। इसके लिए बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे। जब पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु हुई। उसके बाद से हर साल 14 नवंबर यानी नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाने लगा। इससे पहले भारत में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता था। इस साल विश्व बाल दिवस की थीम ‘इंक्लूजन, फॉर एवरी चिल्ड्रन’ है।

 

विश्व बाल दिवस का महत्व

 

साल 1964 के पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राज्य अमेरिका में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसके लिए देश के स्वर्णिम विकास के लिए बच्चों का विकास जरूरी है। इस दिन लोगों को बाल अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके लिए दुनियाभर में संगोष्ठी आयोजित की जाती है।

 

विश्व बाल दिवस का इतिहास

 

विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत साल 1954 से हुई। इसी वर्ष पहली बार 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा। साल 1959 में संसद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। इसी दिन बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ भी होती है। उस समय से हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • यूनिसेफ मुख्यालय: न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका;
  • यूनिसेफ की स्थापना: 11 दिसंबर 1946;
  • यूनिसेफ प्रमुख: कैथरीन एम. रसेल।

Find More Important Days Here


World Children's Day 2022: जानें इतिहास और महत्व |_60.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.