Categories: Economy

थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति अक्टूबर में 8.39 प्रतिशत पर

थोक मूल्य मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में घटकर 8.39 प्रतिशत हो गई, यह सितंबर में 10.7 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात का खुलासा किया गया है। देश में थोक मुद्रास्फीति मार्च 2021 के बाद पहली बार दोहरे अंकों के निशान से नीचे आई है। उस समय थोक महंगाई दर 7.89 प्रतिशत थी। ऐसे में 19 महीने के बाद थोक महंगाई दर का आंकड़ा सिंगल डिजिट में आया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अप्रैल 2021 से सितंबर 2022 तक लगातार 18 महीनों में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) प्रिंट दोहरे अंकों के निशान से ऊपर रहा। वहीं आंकड़ों के अनुसार अगस्त के महीने के लिए WPI को 12.41 प्रतिशत से संशोधित कर 12.48 प्रतिशत कर दिया गया था। अक्टूबर 2021 में थोक महंगाई दर 13.83 फीसदी थी।

 

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने हाल ही में अनुमान जताया था कि अक्टूबर में महंगाई दर में गिरावट आ सकती है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने अक्टूबर महीने के लिए मुद्रास्फीति (Inflation) की दर में कमी आने का अनुमान जताते हुए यह भी कहा था कि इसकी वजह सरकार और RBI की ओर से पिछले छह-सात महीनों में उठाए गए गदम हैं। अक्तूबर महीने में खाद्य आधारित मुद्रास्फीति 6.48 प्रतिशत रही, जो सितंबर में 8.08 प्रतिशत थी।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago