Miss Universe 2025: जानें कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 में शामिल होने वाली मनिका विश्वकर्मा?

Miss Universe 2025: थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 (Miss Universe 2025) मुकाबले में भारतीय सुंदरी मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) का जलवा जारी है। राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरे देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से चयनित मनिका फिलहाल थाईलैंड में चल रही इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, जिसका फाइनल रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित होगा।

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma)?

मनिका विश्वकर्मा का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर में हुआ। वह अब दिल्ली में रहती हैं, क्योंकि पढ़ाई और मॉडलिंग दोनों ही यही से चल रही है। मनिका को उनके माता-पिता बहुत सपोर्ट करते हैं। मनिका विश्वकर्मा दिल्ली यूनिवर्सिटी के माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं। मनिका ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। इसके अलावा उन्‍होंने ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से पेंटिंग का कोर्स भी किया है। वह NCC कैडेट भी रही हैं। इसके अलावा मनिका विदेश मंत्रालय के BIMSTEC इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मनिका विश्‍वकर्मा ने 2024 में सबसे पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान का ताज जीता। फिर 18 अगस्त 2025 को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं। पिछली विनर रिया सिंघा ने खुद उनके सिर पर ताज रखा। उसी दिन सुबह राजस्थान का ताज उतारा और शाम को नेशनल ताज पहना।

बच्चों के लिए करती है ये काम

मनिका ने न्यूरोनोवा नाम का प्लेटफॉर्म खुद शुरू किया। ये ADHD और न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों के लिए है। वो कहती हैं कि ये बीमारी नहीं, सुपरपावर है। लोग इन्हें विकार समझते हैं, लेकिन मनिका उन्हें अलग तरह की क्षमता बताती हैं।

कब है मिस यूनिवर्स का फाइनल

74वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 21 नवंबर, 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी में इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मिस यूनिवर्स 2024, डेनमार्क की विक्टोरिया थेलविग, अपने उत्तराधिकारी को ताज सौंपेंगी। इससे पहले भारत तीन बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुका है, जिसमें सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हर्नाज संधू (2021) का नाम शामिल है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

3 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

3 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

3 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

4 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

4 hours ago

भारतीय नौसेना में शामिल हुई स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’

भारतीय नौसेना को 30 मार्च, 2026 को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'दूनागिरी' प्राप्त हुआ। इसे गार्डन…

4 hours ago