Japan में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 09 नवंबर को उत्तरी जापानी तट के पास एक शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 6.7 की शुरुआती तीव्रता वाला भूकंप इवाते प्रीफेक्चर के तट से दूर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे आया।

एजेंसी ने उत्तरी तटीय इलाके में 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की। वहीं, जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने कहा कि देश के उत्तर में इवाते प्रीफेक्चर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और निवासियों से तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।

भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई

मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है।

तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं। एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है।

जापान में लगातार आते हैं भूकंप

जापान उन देशों में शुमार है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के चलते यहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इस कारण से जापान में लगातार भूकंप आते रहते हैं। जापान में सुनामी भी कई मौकों पर तबाही मचा चुकी है। सुनामी आने के लिहाज से भी जापान संवेदनशील देश है।

दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप जापान में आते हैं। इससे निपटने के लिए जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधुनिक भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित की है। साथ ही समुद्र में सुनामी सेंसर का व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है। यह नेटवर्क समुद्री गतिविधियों की निगरानी करता है। इससे भूकंप के बाद सुनामी आने का आंकलन किया जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago