जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रहमान को वर्ष 2018 के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार पिछले साल 13 अक्टूबर को दिग्गज गायक एवं लोकप्रिय अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में दिया जाना था, लेकिन उनके स्वास्थ्य के चलते वे पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाई थी, इसलिए आज वे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस सम्मान को प्राप्त करेंगी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

