गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन

कांग्रेस की दिग्गज नेता और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन हो गया। उनकी उम्र 97 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कमला बेनीवाल के निधन पर दुख प्रकट किया।

पीएम ने लिखा कि डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ कई बार बातचीत हुई। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।’

 

कौन थीं कमला बेनीवाल

उनका जन्म 12 जनवरी 1927 राजस्थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव के जाट परिवार में हुआ था। वह कांग्रेस की वरिष्ठ राजनेता थीं। कमला बेनीवाल की शिक्षा झुंझनूं में ही हुई थी। उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। कमला बेनीवाल साल 1954 में 27 वर्ष की उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्थान सरकार में पहली महिला मंत्री बनीं। कमला बेनीवाल 27 नवम्बर 2009 को गुजरात की राज्यपाल नियुक्त हुईं थीं और इससे पहले त्रिपुरा का राज्यपाल भी रही थीं। 15 साल की उम्र में बेनीवाल ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा लिया था। सात बार विधायक रह चुकीं बेनीवाल राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर रहने के अलावा राजस्थान की उप मुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

8 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

9 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

12 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

12 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

13 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

13 hours ago