उत्तर प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर 30 जून 2020 तक सभी जगहों पर लोगो के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य सरकार ने COVID -19 परिस्थिति को लेकर राज्य की 11 समितियों के अध्यक्षों के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक के दौरान लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों को 30 जून 2020 तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं देने का निर्देश जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक समारोहों के बारे में आगे का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.



पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का नि...
ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026...
Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...


