Categories: State In News

उत्तर प्रदेश ने 25 नवंबर को “नो नॉन-वेज डे” घोषित किया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नॉनवेज खाने वालों को अपने एक आदेश से तगड़ा झटका दे दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 नवंबर यानी शनिवार को मांस रहित दिवस (नो नॉन-वेज डे) घोषित कर दिया है। योगी सरकार ने यह फैसला साधु टीएल वासवानी की जयंती को देखते हुए लिया है। इस तरह सरकार के इस फैसले के बाद 25 नवंबर यानी कल यूपी में मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगी।

वहीं योगी सरकार के फैसले को लेकर विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। विशेष सचिव ने सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखने के आदेश दिए है। इसके साथ ही इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए भी कहा गया है।

 

इस दिवस का उद्देश्य

पत्र में कहा गया कि प्रदेश के महापुरूषों एवं अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले विभिन्न युग पुरूषों के जन्म दिवसों व कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वो को ‘अभय’ अथवा ‘अहिंसा’ दिवस के रूप में मनाये जाने के उद्देश्य से महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, साधु टी०एल०वासवानी एवं शिवरात्रि के महापर्व पर प्रदेश की समस्त स्थानीय निकायों में स्थित पशुवधशालाओं एवं गोश्त की दुकानों को बन्द रखे जाने के निर्देश समय-समय पर निर्गत किए गए हैं।

 

मांस रहित दिवस घोषित

इस तरह योगी सरकार ने महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व की तरह साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन यानी 25 नवंबर को भी मांस रहित दिवस घोषित कर दिया है। अब इस आदेश के बाद शनिवार को प्रदेश भर में कही भी मांस नहीं मिलेगा। ना ही इससे जुड़ी दुकानें और बूचड़खाने ही खुलेंगे।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

14 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

15 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

17 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

18 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

19 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

19 hours ago