Categories: Sports

गुजरात टाइटन्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक की जगह शुभमन गिल को मिली कमान

गुजरात टाइटन्स (GT) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब आईपीएल के आगामी सीजन में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस (MI) में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने ये बड़ा निर्णय लिया है।

शुभमन गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने ऑरेन्ज कैप जीता था। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। केन विलियमसन भी गुजरात टाइटन्स के कप्तान बनने के रेस में थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस युवा भारतीय खिलाड़ी को तवज्जो दी है।

24 साल के शुभमन गिल ने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 91 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.70 की औसत के साथ 2790 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 18 अर्धशतक लगाए. उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 129 रन है। शुबमन गिल ने अपने आईपीएल करियर में 273 चौके और 80 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले गिल को गुजरात टाइटन्स ने 8 करोड़ रुपये में साइन किया था।

 

IPL 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन

मैच: 17

रन: 890

रन औसत: 59.33

स्ट्राइक रेट: 157.80

शतक: 3

फिफ्टी: 4

चौके: 85

छक्के: 33

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लिथियम उत्पादन में यूरोप को बढ़त: फिनलैंड ने शुरू किया नया एकीकृत प्रोजेक्ट

नॉर्डिक देश फ़िनलैंड ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, क्योंकि यह यूरोप का पहला…

6 hours ago

पंजाब FC का जलवा बरकरार, फाइनल में 3-0 से शानदार जीत

पंजाब FC ने जिंक फुटबॉल एकेडमी पर 3-0 की शानदार जीत के बाद, AIFF एलीट…

6 hours ago

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार गोल्ड मेडल

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा…

7 hours ago

APEDA की नई पहल: पीलीभीत में बासमती और जैविक खेती का ट्रेनिंग सेंटर

भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पीलीभीत ज़िले के टांडा बिजेसी गाँव…

7 hours ago

UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का ऐलान किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से पेट्रोलियम निर्यातक…

7 hours ago

भारतीय सेना का बड़ा कदम: 11 देशों के साथ ‘प्रगति’ सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना 'अभ्यास प्रगति' (Exercise PRAGATI) के पहले संस्करण के लिए 11 मित्र देशों के…

8 hours ago