उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपना प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) 12 जुलाई को लेकर आ रहा है। निवेशक इसमें 12 से 14 जुलाई तक पैसा लगा पाएंगे। कंपनी के शेयरों को दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। इसका प्राइस बैंड 23 से 25 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। 500 करोड़ रुपये का ये इश्यू 14 जुलाई को बंद हो जाएगा। बैंक ने 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी के लिए रिजर्व किया हुआ है। 15 प्रतिशत हिस्सा एचएनआई और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया हुआ है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रैश इश्यू होगा।
इस आईपीओ के जरिए मिलने वाला सारा पैसा का उपयोग भविष्य की कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए टियर – 1 कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। निवेशक न्यूनतम 600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। बैंक का सकल ऋण पोर्टफोलियो 31 मार्च, 2023 को बढ़कर 13,957.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक यह 8,415.66 करोड़ रुपये था। इसी तरह बैंक का ऋण वितरण 2022-23 में बढ़कर 12,442.89 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 5,914.01 करोड़ रुपये था। इस अवधि में बैंक की जमा 7,507.57 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,710.14 करोड़ रुपये हो गई।
Find More News Related to Banking
भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर का 13वां संस्करण 4 से 17…
असम सरकार ने 02 फरवरी 2026 को कोच वंश के दरांग राजाओं की विरासत के…
निवेदिता दुबे ने 30 जनवरी से एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में सदस्य (मानव संसाधन)…
आंध्र प्रदेश ने छोटे व्यवसायों के लिए एक अभिनव डिजिटल उपकरण पेश किया है। 2…
भारत और यूरोपीय संघ ने कागज़ रहित वैश्विक व्यापार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जुलाई 2026 से जून 2027 तक देशव्यापी प्रवासन सर्वेक्षण की…