Categories: International

क्या है Guillain-Barre Syndrome? जिसकी वजह से पेरू में लगाई गई है हेल्थ इमरजेंसी

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में गुइयां-बेरे सिंड्रोम (जीबीएस) रोग तेजी से फैल रहा है। इसकी वजह से 9 जुलाई 2023 से पूरे देश में 90 दिनों के लिए हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी गयी है। साल 2019 में भी ऐसी ही इमरजेंसी लगायी गयी थी। इस बीमारी की वजह से वहां चार लोगों की मौत हो गयी है। जबकि समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रपति दीना बूलुआर्ट ने रोगियों की देखभाल के लिए $3.27 मिलियन की राशि आवंटित कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जून 2023 से देशभर में 182 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 147 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, 31 अभी भर्ती हैं और चार की मौत हो गई है। सरकार और संगठन के आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक साल 2023 में पेरू के 24 विभागों (जिलों या क्षेत्रों) और एक संवैधानिक प्रांत (राजधानी) में से कम-से-कम 18 विभागों ने गुइयां-बेरे सिंड्रोम के न्यूनतम एक मामले की सूचना जरूर दी है।

 

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम क्या है?

 

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और एक ऑटोइम्यून बीमारी है। दूसरी ऑटोइम्यून बीमारियों की तरह, जब किसी मरीज को जीबीएस होता है, तो उनका इम्युनिटी सिस्टम बीमार सेल्स के बजाय उनकी स्वस्थ सेल्स पर हमला करना शुरू कर देती है। ये पेरीफेरल नर्व्स के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। ज्यादातर ये हमारे ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के बाहर के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। जीबीएस एक दुर्लभ डिसऑर्डर है जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है जिससे यह शरीर की नसों पर हमला करता है। जीबीएस से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और गंभीर मामलों में यह लकवा या मौत का कारण भी बन सकता है।

 

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के लक्षण और कारण

 

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के शुरुआती लक्षण आमतौर पर पैरों और हाथों में झुनझुनी और कमजोरी या पैरों या पीठ में दर्द होते हैं. ये लक्षण आमतौर पर संक्रमण के तीन सप्ताह बाद शुरू होते हैं. अगर ये बीमारी और भी बढ़ जाती है तो अलग-अलग लक्षण विकसित हो सकते हैं:-

  • शरीर के दोनों तरफ कमजोरी -सांस लेने में दिक्कत
  • भुजाओं में मांसपेशियों की कमजोरी
  • पूरे शरीर में कोर्डिनेशन की परेशानी

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) का ट्रीटमेंट मुश्किल है, खासकर शुरुआती चरण में, क्योंकि इसके लक्षण दूसरी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के साथ ओवरलैप होते हैं। बीमारी का पहला लक्षण आपके हाथों और पैरों में कमजोरी और झुनझुनी है। इस बीमारी का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है।

 

बीमारी का नहीं है कोई इलाज

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के अनुसार, जीबीएस अक्सर आपके पैरों में झुनझुनी और कमजोरी से शुरू होता है और आपके ऊपरी शरीर और बाहों तक फैल जाता है। कुछ लोगों को सबसे पहले लक्षण बांहों या चेहरे पर दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे जीबीएस बढ़ता है, मांसपेशियों की कमजोरी लकवे में बदल सकती है। फिलहाल इस सिंड्रोम का कोई इलाज अभी तक विकसित नहीं हुआ है।

Find More International News Here

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago