Categories: Awards

102 कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15 फरवरी को नई दिल्ली स्थित रवींद्र भवन के मेघदूत रंगमंच परिसर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार (यूबीकेवाईपी)- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने की। संगीत नाटक अकादमी देश में संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय अकादमी और प्रदर्शन कला का शीर्ष निकाय है। बीती 8 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित अपनी सामान्य परिषद की बैठक में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 के लिए भारत के उन 102 कलाकारों (तीन संयुक्त पुरस्कारों सहित) का चयन किया गया, जिन्होंने युवा प्रतिभाओं के रूप में प्रदर्शन कला के अपने-अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

 

विजेताओं की पूरी सूची पढ़ने के लिए: (यहाँ क्लिक करें)

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के बारे में

 

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार की शुरुआत साल 2006 में की गई थी। यह 40 वर्ष की आयु तक के कलाकारों को प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रदर्शन कला के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं की पहचान व उन्हें प्रोत्साहित करने और उन्हें उनके जीवन में राष्ट्रीय पहचान प्रदान करना है, जिससे वे अपने चुने हुए क्षेत्रों में अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम कर सकें। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के तहत 25,000 रुपये, एक अंगवस्त्रम् और एक पट्टिका प्रदान की जाती है।

 

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

6 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

6 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

7 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

7 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

7 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

8 hours ago