Home   »   अमरीकी डॉक्टरों ने पहली बार इंसान...

अमरीकी डॉक्टरों ने पहली बार इंसान में सूअर की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया

अमरीकी डॉक्टरों ने पहली बार इंसान में सूअर की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया |_3.1

अमेरिका के डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार इंसान में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करके कमाल कर दिया है। इस किडनी को ट्रांसप्लांट करने से पहले अमेरिकी सर्जनों ने इसे आनुवंशिक रूप से संपादित भी किया है। इसके बाद सुअर की किडनी को 62 वर्षीय रोगी में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में सर्जनों की एक बड़ी टीम ने एक मरीज में सुअर की किडनी के सफल प्रत्यारोपण की घोषणा की है। इसे चिकित्सा जगत में बड़ी क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी डॉक्टरों ने दुनिया की पहली आनुवंशिक रूप से इंजीनियर की गई सुअर की किडनी एक मरीज में प्रत्यारोपित करने के लिए लंबे समय से इस पर गहन शोध किया। इसके बाद डॉक्टरों ने यह ट्रांसप्लांटेशन किया। अमेरिकी डॉक्टरों ने कहा कि यह दुनिया की पहली आनुवंशिक रूप से इंजीनियर की गई सुअर की किडनी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोस्टन के डॉक्टरों ने मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किडनी के लास्ट स्टेज रोगी को का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक सर्जरी के बाद यह सफल प्रत्यारोपण किया। इससे पहले, सुअर की किडनी अस्थायी रूप से मस्तिष्क-मृत दाताओं में प्रत्यारोपित की जाती थी।

 

 

prime_image
QR Code
Scan Me