Categories: International

अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में दिवाली की आधिकारिक छुट्टी घोषित

अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया ने हिंदू त्योहार दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। सीनेटर निकिल सावल ने 26 अप्रैल 2023 को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीनेटर निकिल सावल ने कहा कि सीनेट ने सर्वसम्मति से दीवाली को एक आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए मतदान किया। प्रकाश से संबंधिंत इस त्योहार को मनाने वाले सभी पेंसिल्वेनियावासियों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है।

बता दें कि राज्य के सीनेटर ग्रेग रोथमैन और सीनेटर निकिल सावल ने इस साल फरवरी में पेन्सिलवेनिया में दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए एक कानून पेश किया था। जानकारी के अनुसार, लगभग 2,00,000 दक्षिण एशियाई निवासी पेंसिल्वेनिया में रहते हैं, जिनमें से कई लोग दीवाली को धूमधाम से मनाते हैं। सीनेटर रोथमैन ने कहा कि 34वें सेनेटोरियल डिस्ट्रिक्ट के कई निवासियों सहित हजारों पेंसिल्वेनियावासी हर साल दिवाली मनाते हैं। वहीं सावल ने कहा कि हर साल, दीवाली का प्रकाश और जुड़ाव का त्योहार हमारे राष्ट्रमंडल के मंदिरों, पूजा घरों और सामुदायिक केंद्रों में मनाया जाता है।

 

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

5 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

6 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

6 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

8 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

8 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

9 hours ago