यूपीआई ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में अहम योगदान दिया है। यूपीआई से पेमेंट में होने वाली आसानी के चलते यह लोगों का पसंदीदा माध्यम बन गया है। मई में इस कारण यूपीआई से पेमेंट का नया रिकॉर्ड बन गया है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में यूपीआई के जरिए 14.04 अरब लेन-देन किए गए। यह इतिहास में पहला ऐसा मौका है, जब किसी एक महीने में यूपीआई के जरिए 14 अरब से ज्यादा लेन-देन प्रोसेस किए गए।
इससे पहले अप्रैल महीने में यूपीआई से 13.3 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे। अप्रैल महीने के दौरान यूपीआई से लेन-देन में हल्की गिरावट आई थी। मार्च महीने में यूपीआई से टोटल 13.44 बिलियन ट्रांजेक्शन किए गए थे। अप्रैल का आंकड़ा इसकी तुलना में करीब 1 फीसदी कम था।
पिछले महीने के दौरान यूपीआई से हर रोज औसतन 45.3 करोड़ लेन-देन किए गए। डेली ट्रांजेक्शन की औसत रकम का आंकड़ा 65,966 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 49 फीसदी की शानदार ग्रोथ है।
यह आंकड़ा ऐसे समय आया है, जब हाल ही में रिजर्व बैंक ने यूपीआई को देश से बाहर लोकप्रिय बनाने की योजना का खुलासा किया है। आरबीआई का लक्ष्य यूपीआई को कम से कम 20 अन्य देशों में इस्तेमाल में लाने का है। इस दिशा में पहले ही सफलता हाथ लग चुकी है और श्रीलंका, नेपाल, यूएई समेत कई देशों में यूपीआई से लेन-देन की शुरुआत हो चुकी है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…
भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…
भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…
भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में…
Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और…