Categories: Schemes

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट’ योजना की शुरुआत की

उत्तर प्रदेश (UP) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली सरकार ने ओडीओपी (ODOP) यानी ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक, वन स्पोर्ट्स’ (ODOS) योजना शुरू की है। अब यूपी के हर जिले का अपना अलग खेल होगा और उसकी अलग पहचान भी सुनिश्चित होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार को उम्मीद है कि ओडीओएस कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को तैयार करने का एक मंच बनेगा। अधिकारियों के अनुसार, यूपी के 75 जिलों में से प्रत्येक में एक खेल की पहचान की जाएगी। जिलेवार खेल-विशिष्ट प्रतिभाओं को ढूंढ़कर उन्हें तराशने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ODOS के तहत, यूपी के 75 जिलों में से प्रत्येक में एक खेल की पहचान की जाएगी और जिलेवार खेल-विशिष्ट प्रतिभाओं को खोजने और उनके कौशल को जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इन सभी जिलों के खेलो इंडिया सेंटर में इन खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का काम कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में जारी है।

 

ओडीओएस कार्यक्रम एक नजर में

 

  • एथलेटिक्स – मैनपुरी, फिरोजाबाद, जौनपुर, भदोही, सम्भल, सीतापुर, कासगंज, उन्नाव, अयोध्या, कौशाम्बी, एटा, अमेठी, रामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, चित्रकूट, बस्ती, हमीरपुर, हापुड़, मेरठ, गाजीपुर, शामली, बलिया और मुजफ्फरनगर.
  • हॉकी – प्रतापगढ़, मऊ, बरेली,लखनऊ. रायबरेली, हरदोई, फरुर्खाबाद, मुरादाबाद. बलरामपुर, इटावा और गाजियाबाद
  • टेबिल टेनिस – आगरा, कानपुर
  • बैडमिंटन – अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर
  • भारोत्तोलन – मिजार्पुर और बिजनौर
  • बॉक्सिंग – बुलन्दशहर और कुशीनगर
  • तीरंदाजी – सोनभद्र और ललितपुर
  • फुटबॉल – हाथरस
  • तैराकी – पीलीभीत
  • शूटिंग – बांदा
  • कबड्डी – कन्नौज
  • लॉन टेनिस – प्रयागराज

Find More News Related to Schemes & Committees

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

5 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago