Home   »   केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने रामेश्वरम...

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने रामेश्वरम में लाइटहाउस का किया शिलान्यास

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने रामेश्वरम में लाइटहाउस का किया शिलान्यास_3.1
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने तमिलनाडु में रामेश्वरम के धनुषकोडी में 50 मीटर ऊंचे आधुनिक लाइटहाउस की आधारशिला रखी। यह इस क्षेत्र का 5 वाँ लाइटहाउस है। इस लाइट हाउस का निर्माण 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। ये लाइट हाउस 1964 में चक्रवात से तबाह हो चुके पुराने चर्च के सामने बनाया जाएगा। यह समुद्र छोर से 33 से 37 किमी तक नेविगेशन की सुविधा प्रदान करेगा।
ये लाइटहाउस मछुआरों का मार्गदर्शन करने में सहायता करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र भी होगा। लाइट हाउस नौसेना कमांड के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि यहां पश्चिमी नौसेना कमान, पूर्वी नौसेना कमान, दक्षिणी नौसेना कमान और अंडमान और निकोबार नौसेना कमान जैसे चार नौसेना कमांड हैं।
लाइट हाउस परिसर का निर्माण 50 मीटर ऊंचाई (स्टिल्ट सहित) के आठ कोनो के साथ रेंफोर्समेंट सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) द्वारा किया जाएगा। लाइटहाउस टॉवर बिजलीघर, सहायक उपकरण कक्ष, ड्यूटी ऑपरेटर कक्ष और निरीक्षण कक्ष आदि के वाली एक बिल्डिंग के साथ लगा हुआ होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: टी ईके पलनीसामी
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई
    prime_image
    QR Code
    Scan Me