केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज ’53-ऑवर चैलेंज’ का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के साथ-साथ किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 75 ‘क्रिएटिव माइंड्स’ को 53 घंटों में उनके आइडिया ऑफ इंडिया@100 पर एक लघु फिल्म बनाने की चुनौती देगी। इफ्फी 53 का यह खंड शॉर्ट्स टीवी के सहयोग से राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनडीएफसी) द्वारा समर्थित है। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन, सचिव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय अपूर्व चंद्रा उन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
1000 से अधिक आवेदकों में से चयनित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स’ को बधाई देते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “आप अपने जीवन में नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिने-दिग्गजों का हमारा ‘मास्टरक्लासेस’ कार्यक्रम आपको नयी उड़ान देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि यह, 75 युवाओं के लिए नेटवर्क बनाने, अपनी प्रतिभा को निखारने, सर्वश्रेष्ठ से सीखने और अपने करियर में आगे बढ़ने का एक मंच है।
‘भविष्य के 75 क्रिएटिव माइंड्स’ पहल की यात्रा के बारे में बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के नेतृत्व में यह यात्रा पिछले वर्ष शुरू हुई थी, ताकि हमारे युवाओं को इसमें शामिल किया जा सके, प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक मंच प्रदान करके उनकी क्षमता का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह भविष्य के 75 क्रिएटिव माइंड्स का दूसरा संस्करण है और हमने पहले ही सिनेमा, रचनात्मकता और संस्कृति के प्रति अपने साझे प्रेम के माध्यम से 150 सशक्त व्यक्तियों का एक समुदाय तैयार कर लिया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…