Categories: Economy

Health budget 2023: 2047 तक एनीमिया उन्मूलन का लक्ष्य

बजट 2023-24 में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर विशेषज्ञों में बड़ी आशा है। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा करते हुए साल 2047 तक देश को एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। वित्तमंत्री ने कहा कि इसके अलावा मुख्य स्थानों पर 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

 

एनीमिया, भारत में वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्या कारक स्थिति रही है, महिलाओं में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 15-49 आयु वर्ग वालों में देश की 57 प्रतिशत महिलाओं और 25 प्रतिशत पुरुषों को एनीमिया है। 15 साल से कम आयु की 46 फीसदी लड़कियां एनीमिया की शिकार हैं।

 

हेल्थ बजट 2023 की बड़ी घोषणाएं

 

  • वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण ने यूनियन बजट के दौरान कहा कि पीएम सुरक्षा के तहत 44 करोड़ लोगों को बीमा योजना का लाभ मिला है। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है। साथ ही मोटे अनाजों को बढ़ावा देगी सरकार।
  • वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण ने बताया कि 2014 देश में 157 नर्सिंग कॉलेज बनाए गए।
  • आने वाले सालों में मेडिकल फिल्ड में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके।
  • आसीएमआर (ICMR) के लैब और बढ़ाए जाएंगे ताकि आमलोगों तक इसकी सुविधा पहुंच सके।

 

2047 तक एनीमिया उन्मूलन का लक्ष्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की बीमारी सबसे ज्यादा पाई जाती है। ये मुख्य रूप से शरीर में रेड ब्लज सेल्स की कमी से होती है। इसके कारण कई बार महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अपनी जान गवा देती हैं। ऐसे में एनीमिया (Anemia) उन्मूलन का लक्ष्य आने वाले समय में काफी कारगर हो सकता है।

 

फार्मा सेक्टर के लिए नई योजनाएं शुरू होंगी

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स में शोध के लिए नया कार्यक्रम तैयार किया जाएगा और उद्योग को शोध में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए फार्मास्युटिकल उद्योग अनुसंधान एवं विकास निवेश जैसे रिसर्च प्रोजेक्ट को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

Budget 2023 पर्यटन को मिशन मोड पर मिलेगा बढ़ावा

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं।

 

Budget 2023 मजबूत पब्लिक फाइनेंस

 

सीतारमण ने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारी दृष्टि में मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर के साथ एक टेक्नोलॉजी-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है। सबका साथ, सबका प्रयास के माध्यम से इस जनभागीदारी को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

 

विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की बड़ी भूमिका

 

Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस समय में भारत की G20 अध्यक्षता हमें विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर देती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

5 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago