Home   »   यूएन ने मलाला यूसुफजई को दशक...

यूएन ने मलाला यूसुफजई को दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी किया घोषित

यूएन ने मलाला यूसुफजई को दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी किया घोषित_3.1
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को “दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी” (“Most Famous Teenager of The Decade”) घोषित किया है। ये खुलासा यूएन की ‘दशक समीक्षा’ रिपोर्ट में किया गया। मलाला किशोर अवस्था से ही बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। इसी दिशा में उनके प्रयासों को सराहने के लिए उन्हें 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके साथ वे इस पुरस्कार को पाने वाली सबसे युवा प्राप्तकर्ता भी बन गई थी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स
prime_image
QR Code
Scan Me