Categories: Sports

Under-19 Asia Cup: बांग्लादेश ने पहली बार जीता अंडर-19 एशिया कप

U-19 Asia Cup: बांग्लादेश टीम ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब पहली बार अपने नाम कर लिया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान यूएई को 195 रनों से हराकर बांग्लादेश ने टाइटल अपने नाम किया। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज आशिकुर रहमान शिबली (Ashiqur Rahman Shibli) प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने फाइनल में 129 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, रहमान को ही प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। फाइनल मैच में हार के साथ ही यूएई टीम का सपना चकनाचूर हो गया।

दरअसल, मेजबान यूएई टीम (UAE) ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। महफूजुर रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश टीम (Bangladesh) ने 50 ओवर में 282 रन का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की तरफ से आशिकुर रहमान शिबली ने 129 रनों की तूफानी पारी खेली। चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा अरिफुल इस्लाम के बल्ले से 50 रन निकले।

 

यूएई टीम की शुरुआत खराब

इसके जवाब में यूएई टीम की शुरुआत खराब रही। 45 रन के स्कोर तक यूएई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम के लगातार विकेट्स गिरने का सिलसिला जारी रहा और पूरी टीम 24.5 ओवर में सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से मारुफ म्रिधा और रुहानत बोरसन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद इकबाल और परवेज रहमान के नाम दो-दो सफलता रही।

बांग्लदेश की तरफ से विकेटकीपर आशिकुर रहमान शिबली ने फाइनल मैच ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से तहलका मचाया और तूफानी पारी खेली। फाइनल मैच में उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 1 सिक्स की मदद से 129 रन बनाए।

आशिकुर और चौधरी रिजवान ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी भी की। आरिफुल इस्लाम के साथ रहमान ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। वहीं, यूएई की तरफ से आयमन अहमद ने 4 विकेट झटके।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in Agri-Food Systems’ वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…

14 hours ago

World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है सेहत के लिए जरूरी?

World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…

16 hours ago

लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई, जानें इस योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…

16 hours ago

BIM10 टूर्नामेंट विवाद: तीन खिलाड़ियों को किया गया सस्पेंड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…

17 hours ago

Iran Crisis: अमित शाह की अगुवाई में भारत सरकार का विशेष पैनल गठित

केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…

17 hours ago

EPFO से जुड़कर South Indian Bank ने शुरू की EPF पेमेंट सर्विस

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…

18 hours ago