Categories: Awards

TIME मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चुना ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ-साथ “द स्प्रिट ऑफ यूक्रेन” को साल 2022 का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है। टाइम मैगजीन ने हाल ही में ये एलान किया। ये अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट शामिल रहे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

टाइम के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने लिखा कि चाहे यूक्रेन के लिए लड़ी जा रही लड़ाई किसी को उम्मीद से भर दे या डर से, वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को इस तरह से प्रेरित किया जैसा हमने दशकों में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति को चुनने का निर्णय सबसे स्पष्ट था। मैगजीन ने कहा कि युद्ध के शुरू होने पर यूक्रेन की राजधानी कीव को छोड़ने से इनकार करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने युद्धग्रस्त देश में यात्रा की और देश की जनता को संबोधित करते रहे। इसी साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था. तब से रूस और यूक्रेन में जंग चल रही है।

 

यूक्रेन ने साहस दिखाते हुए सरेंडर करने से इनकार कर दिया है और रूस का सामना कर रहे हैं। इस जंग में अब तक दोनों ओर से सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क को 2021 में टाइम का “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना किया गया था। साल 2021 में उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को दुनिया में सबसे मूल्यवान कार निर्माता बनते देखा गया था। टाइम (TIME) ने इस अवॉर्ड की शुरुआत साल 1927 में की थी।

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

11 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

11 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

12 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

12 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

13 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

13 hours ago