नोबेल असेंबली ने कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2019 देने का ऐलान किया है। यह पुरस्कार संयुक्त रूप से विलियम जी. केलिन, सर पीटर जे. रैटक्लिफ और ग्रीग एल. सेमेंज़ा को दिया जाएगा। सेल और ऑक्सीजन उपलब्धता के विषय पर यह पुरस्कार तीन डॉक्टरों की संयुक्त टीम को दिया जाएगा।
वर्तमान में पुरस्कार समितियां नोबेल पुरस्कार 2019 विजेताओं और अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अन्य क्षेत्रों जैसे – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति पुरस्कार और आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं का चयन करने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। 8 से 14 अक्टूबर, 2019 के बीच कार्यक्रम के अनुसार उपरोक्त पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
स्रोत: nobleprize.org



भारत का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन मज़बूती स...
लोहड़ी 2026: अर्थ, परंपराएं और सांस्कृति...
लखनऊ में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश क्षेत्...

