gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   आंध्र प्रदेश में 12 जून को...

आंध्र प्रदेश में 12 जून को CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश में 12 जून को CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू |_3.1

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने शानदार प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 विधानसभी सीटों में से 144 पर एनडीए गठबंधन की जीत हुई है। इन 144 में से 135 पर सिर्फ टीडीपी का कब्जा है, जबकि 8 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 21 जनसेना पार्टी के खाते में गई हैं। ये तीनों ही दल एनडीए का हिस्सा है। राज्य की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के खाते में सिर्फ 11 सीटें ही आई हैं।

इस जीत के साथ ही टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

जगन मोहन रेड्डी की हुई हार

नायडू ने पहली बार लगभग 30 साल पहले 1995 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह 2004 तक इस पद पर रहे। साल 2004 में वह चुनाव हार गए थे और उनकी जगह वाई एस राजशेखर रेड्डी मुख्यमंत्री बने। एक दशक के बाद और संयुक्त राज्य को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभाजित करने के बाद, नायडू 2014 में नवगठित राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वह 2019 में वह चुनाव हार गये और उनके स्थान पर वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने। अब पांच साल के बाद से हुए चुनाव में टीडीपी फिर से सरकार बनाएगी और चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री वह पांच साल के अंतराल के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

आंध्र प्रदेश में 12 जून को CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू |_4.1

 

FAQs

आंध्र प्रदेश में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं?

आंध्र प्रदेश में बोली जाने वाली भाषाओं में तेलुगू, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी मुख्य है इनके अलावा आंध्र प्रदेश में तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी एवं उड़िया भाषा बोली जाती है। आंध्र प्रदेश की आधिकारिक भाषा तेलुगु ही है।