gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   आम चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों...

आम चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों पर 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

आम चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों पर 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया |_3.1

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में कुल वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है। इस बार कुल मिलाकर 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ये 2019 चुनाव के मुकाबले 1.61 प्रतिशत कम है। पिछली बार कुल आंकड़ा 67.40 प्रतिशत था।

असम में सबसे ज्यादा 81.56 फीसदी मतदान, जबकि बिहार में सबसे कम 56.19 फीसदी मतदान हुआ। इस चुनाव में मेल वोटर्स ने 65.80% और फीमेल वोटर्स ने 65.78% मतदान किया। वहीं, अन्य ने 27.08% वोटिंग की।

भाजपा को 240 सीटें मिली

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस को 99 सीटें और I.N.D.I.A. ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं।

7 राज्यों में 15 साल बाद वोटिंग घटी

पिछले तीन लोकसभा चुनावों के मुकाबले 2024 में कम वोटिंग हुई है। 2009 में सभी 543 सीटों पर 58.21%, 2014 में 66.44%, 2019 में 67.4% मतदान हुआ ​था, जो इस बार 66.07% ही रह गया। इस बार जिन राज्यों (मप्र, राजस्थान, गुजरात) में NDA और इंडिया में एकतरफा मुकाबला माना जा रहा है, वहां वोटिंग प्रतिश​त में 4 से 5% तक की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्यों UP,​ बिहार, बंगाल में 15 साल में पहली बार वोटिंग प्रतिशत घटा है। हालांकि, महाराष्ट्र में पिछले 3 चुनावों से वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।

65.79% voter turnout recorded at polling stations in GE 2024

FAQs

लोकसभा में सदस्यों की संख्या कितनी है?

वर्तमान मे लोकसभा के सदस्यों की संख्या 543 है।

TOPICS: