Home   »   टीवी नरेंद्रन फिर बने टाटा स्टील...

टीवी नरेंद्रन फिर बने टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक

टीवी नरेंद्रन फिर बने टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक_3.1

टाटा स्टील ने टीवी नरेंद्रन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि नरेंद्रन का नया कार्यकाल 19 सितंबर से शुरू होगा। उनका मौजूदा कार्यकाल 18 सितंबर को खत्म होने वाला है।

टाटा स्टील ने कहा कि इस नियुक्ति पर शेयरधारकों की मंजूरी लेनी अभी बाकी है। नरेंद्रन को अक्टूबर, 2017 में कंपनी का सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह एक नवंबर, 2013 को कंपनी के प्रबंध निदेशक (भारत एवं दक्षिण-पूर्व एशिया) बनाए गए थे।

 

टीवी नरेंद्रन के बारे में

टाटा स्टील के सबसे कम उम्र के एमडी रह चुके टीवी नरेंद्रन के नेतृत्व में टाटा स्टील का उत्तरोत्तर विकास हुआ है जबकि कंपनी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में उनको फिर से पांच साल के लिए नियुक्त कर दिया गया। वे 19 सितंबर 2023 से 18 सितंबर 2028 तक के लिए फिर से एमडी सह सीइओ बनाये गये हैं।

वे पहली बार 1 नवंबर 2013 को टाटा स्टील इंडिया साउथ इस्ट एशिया के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनको अक्टूबर 2017 में टाटा स्टील ग्लोबल का एमडी सह सीइओ नियुक्त किया गया। लगभग 35 साल से वे टाटा स्टील से जुड़े है। 1988 में वे पहली बार टाटा स्टील में योगदान दिये थे। इसके बाद वे एमडी के तौर पर सफलता के साथ काम किया। उनके ही कार्यकाल में टाटा स्टील ने भूषण स्टील, उषा मार्टिन, नीलांचन इस्पात, रोहित फेरो टेक लिमिटेड समेत कई अन्य कंपनियों का अधिग्रहण की है।

 

टाटा स्टील के बारे में

टाटा स्टील लिमिटेड, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इस्पात बनाने वाली कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है, और यह जमशेदपुर, झारखंड से संचालित होती है। प्रतिष्ठित टाटा समूह के एक हिस्से के रूप में, इसे 2022 में पांचवीं बार ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा विनिर्माण में भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी। टाटा स्टील का संचालन 26 देशों में फैला हुआ है, जिसमें भारत, नीदरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

 

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्य बातें

टाटा समूह के संस्थापक: जमशेदजी टाटा

 

Find More Appointments Here

Lokesh M take charges as CEO of NOIDA_100.1

prime_image
QR Code
Scan Me