Categories: Sports

टी20 विश्वकप: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब पर किया कब्जा

इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में बेन स्टोक्स के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पाक को 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया। टीम के लिए सैम कर्रन और आदिल रशीद ने खतरनाक गेंदबाजी की।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले उसने 2010 में फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इसके बाद टीम साल 2016 में भी फाइनल में पहुंची. लेकिन तब उसे वेस्टइंडीज ने हरा दिया था। यह ओवरऑल इंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है। वहीं, पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल था। 2007 में पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2009 में टीम टी20 चैंपियन बनी थी। अब 2022 में पाकिस्तान की टीम को एकबार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

 

पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए बेन स्टोक्स ने दमदार पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रन बनाए। स्टोक्स की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मोईन अली ने 19 रनों का अहम योगदान दिया। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago