Categories: Sports

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 1,000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप मैच के दौरान जैसे ही 35 रन पूरे किए उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इतिहास रच दिया। सूर्यकुमार यादव अब भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एक वर्ष में भारत की तरफ से ऐसा कमाल किसी भी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सूर्यकुमार यादव 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने और उनसे पहले ये कमाल साल 2021 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मो. रिजवान ने किया था। यही नहीं साल 2022 में 1000 रन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए। सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गजब की पारी खेली और सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस बीच 3 छक्के व 5 चौके जड़े। इस मैच में उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेली और 4 छक्के व 6 चौके लगाए।

 

इस टूर्नामेंट में सुपर 12 के पांच मैंचों में उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं और 75 की औसत साथ ही 193.96 की स्ट्राइक रेट से साथ उन्होंने 225 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनका अब तक का बेस्ट स्कोर 68 रन रहा है। साल 2022 में अब तक सूर्यकुमार यादव ने 28 मैचों की 28 पारियों में 44.60 की औसत और 186.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 1026 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। 28 पारियों में उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 23 मैचों में 924 रन बनाकर मो. रिजवान दूसरे नंबर पर हैं।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago