Categories: Sports

सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा की

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की जिससे वह विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
रैना ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और चेन्नई सुपर किंग्स का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,‘‘अपने देश और राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।’’

मुख्य बिंदु

  • रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2021 में खेलना जारी रखा था लेकिन 2022 के सत्र से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में नहीं रखा था।
  • भारत या घरेलू स्तर पर सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकते हैं और ऐसे में रैना के लिए विश्वभर की टी20 लीग में खेलने के लिए संन्यास लेना जरूरी था।
  • उन्हें अगले साल दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 लीग में खेलते हुए देखा जा सकता है। इस लीग की सभी छह टीमों का स्वामित्व आईपीएल के मालिकों के पास है।
  • रैना ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच अक्टूबर 2021 में चेन्नई की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबू धाबी में खेला था।
  • भारत की तरफ से रैना ने 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

5 hours ago

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

5 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

6 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

6 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

7 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

7 hours ago