Categories: National

पेंटागन को पीछे छोड़ भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन को पीछे छोड़कर भारत में अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन होगा। 80 वर्षों तक, पेंटागन दुनिया की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत थी। लेकिन, यह उपाधि अब गुजरात के सूरत में निर्मित इमारत ने ले ली है, जिसमें हीरा व्यापार केंद्र होगा। सूरत को विश्व की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां दुनिया के 90 प्रतिशत हीरे तराशे जाते हैं। नवनिर्मित सूरत डायमंड बोर्स में 65,000 से अधिक हीरा पेशेवर एक साथ काम कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 मंजिला यह इमारत 35 एकड़ भूमि में फैली हुई है और इसमें नौ आयताकार संरचनाएं बनी हैं। जो एक केंद्र से आपस में जुड़ी हैं। इस भव्य इमारत का निर्माण करने वाली कंपनी के अनुसार, इसमें 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक फर्श की जगह मौजूद है। इमारत का निर्माण चार साल में पूरा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इमारत को इस साल के अंत नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधिकारिक तौर पर खोला जाएगा। इस कार्यालय में 7.1 मिलियन वर्ग फुट का फर्श स्थान है, जो इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से बड़ा बनाता है।

 

इस इमारत को किसने डिजाइन किया?

नई दिल्ली स्थित प्रसिद्ध वास्तुकला फर्म, मॉर्फोजेनेसिस, प्रभावशाली सूरत डायमंड बोर्स को डिजाइन करने के लिए जिम्मेदार थी। इस प्रोजेक्ट के सीईओ, महेश गढ़वी ने बताया कि यह परियोजना पेंटागन को पछाड़ने की प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं है, बल्कि परियोजना का आकार मांग के आधार पर तय किया गया था।

सूरत डायमंड बोर्स का निर्माण, जो लगभग चार वर्षों तक चला, कोविड-19 महामारी के कारण दो साल की देरी का सामना करना पड़ा। इस विशाल कार्यालय भवन का आधिकारिक उद्घाटन इस साल के अंत में होने वाला है और इसकी अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बिल्डिंग का आधिकारिक उद्घाटन नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथ किया जाएगा। बता दें कि सूरत में दुनिया के 90 फीसदी हीरे तराशे जाते हैं।

 

 Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

15 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

16 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

17 hours ago