सुनील नरेन IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने IPL में 189 मैच खेले थे। उन्होंने यह उपलब्धि 29 मार्च, 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की। इस बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने सभी मैच सिर्फ़ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेले हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में केकेआर ने जैसे ही सुनील नरेन को अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी उसी के साथ वह IPL में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस मामले में सुनील नरेन अपने ही देश के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ने का काम किया जो पहले इस कुर्सी पर काबिज थे। सुनील नरेन का ये आईपीएल में 190वां मुकाबला है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर का नाम है जिसमें दोनों ने 184-184 मैच आईपीएल में खेले हैं।
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी
- सुनील नरेन – 190 मैच
- कायरन पोलार्ड – 189 मैच
- एबी डिविलियर्स – 184 मैच
- डेविड वॉर्नर – 184 मैच
- ड्वेन ब्रावो – 161 मैच
सुनील नरेन IPL में
सुनील नरेन का आईपीएल में अब तक गेंद और बल्ले दोनों से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें गेंदबाजी में वह अब तक 192 विकेट 25.63 के औसत से हासिल कर चुके हैं, ऐसे में उनके पास इस सीजन 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने का भी शानदार मौका रहने वाला है। इसके अलावा बल्लेबाजी में वह 17.62 के औसत से 1780 रन बना चुके हैं।


भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने संन्य...
ओलंपिक्स ट्रांसजेंडर बैन 2028: IOC के नि...
एशिया कप तीरंदाजी स्टेज-1 में भारत का शा...

