Categories: Sports

भारत का शानदार प्रदर्शन: स्वर्ण, रजत और कांस्य से सजी येचियोन अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

भारत के सुनील कुमार ने दक्षिण कोरिया के येचियोन में एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के डेकाथलन में 7003 अंक बनाए और स्वर्ण पदक जीता। सुनील के शानदार प्रदर्शन के अलावा पूजा ने महिलाओं की ऊंची कूद में 1.82 मीटर कूद के साथ रजत पदक जीता जबकि बुशरा खान ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में भारत ने 45.36 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

सिद्धार्थ चौधरी ने पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में 19.52 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि शिवम लोहाकरे ने भाला फेंक में 72.34 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता। शारुक खान ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में आठ मिनट 51.74 सेकेंड का समय निकालकर भारत की पदक तालिका में एक और रजत पदक जीता।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत का समग्र पदक

भारत कुल 12 पदकों के साथ कुल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य के तीन-तीन पदक शामिल हैं। जापान 10 स्वर्ण और कुल 17 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि चीन 14 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
shweta

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago