गोलकीपर एच एस मोहित ने पेनाल्टी शूटआउट में शानदार बचाव करते हुए भारतीय जूनियर हॉकी टीम को सुल्तान जोहोर कप में पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में 6-5 से जीत दिला दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। भारत की ओर से अरुण साहनी (11वां मिनट), पूवान्ना (42वां मिनट) और कप्तान उत्तम सिंह (52वां मिनट) ने गोल किए थे।
पाकिस्तान के लिए सूफियान खान (33वां मिनट), अब्दुल कयूम (50 वां मिनट) और कप्तान शाहिद हनान (57वां मिनट) ने गोल किए। नतीजे के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट के बाद सडेन डेथ में भारतीय गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए हनान का शॉट रोककर भारत के खाते में जीत दर्ज कर दी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए अरशद लियाकत, अब्दुल रहमान और एहतेशाम असलम ने गोल किए थे।
प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जर्मनी ने जीता। जर्मनी ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। भारतीय जूनिय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी के ही हाथों 3-6 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और ग्रेट ब्रिटेन सबसे ज्यादा तीन-तीन बार इस टूर्नामेंट में गोल्ड हासिल किया है। उत्तम सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब एफआईएच जूनियर विश्व कप में उतरेगी। जूनियर हॉकी विश्व कप 5 से 16 दिसंबर तक कुआलालंपुर में खेला जाएगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…