भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की नई गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह भारतीय मूल की प्रीति पटेल की जगह ली। ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य कर चुकी हैं। हालांकि, ये भी एक तथ्य है कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव के दौरान ब्रेवरमैन ट्रस के खिलाफ थीं। उन्होंने ऋषि सुनक के समर्थन में प्रचार तक किया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सुएला ब्रेवरमैन भारत में गोवा मूल की हैं और उनके पिता का नाम क्रिस्टी फर्नांडीस हैं। उनकी माँ मॉरीशस से यूके चली गईं और उनके पिता केन्या से यूके आए थे। सुएला ब्रेवरमैन का जन्म साल 1980 में लंदन में हुआ था। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। वर्ष 22015 में फेयरहेम से कंजर्वेटिव सांसद चुनी गईं थीं। वह जनवरी से नवंबर 2018 तक यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए विभाग में संसदीय अवर सचिव थीं। वर्ष 2020 में यूके की अटॉर्नी जनरल बनी।
गौरतलब है कि लिज़ ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं। ट्रस ने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए ऋषि सुनक को हराया है। उन्हें 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। पीएम बनने के बाद ट्रस ने अपने नए कैबिनेट में भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया है।
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…