दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket team) के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरिसय (Dwaine Pretorius) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इसकी पुष्टि की। 33 साल के प्रीटोरियस ने तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल, 27 वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले। इसमें दो विश्व कप शामिल है। उन्होंने कहा है कि वो अब बाकि के करियर में टी20 क्रिकेट और अन्य लीग पर फोकस करेंगे। आपको बता दें कि ड्वेन प्रीटोरियस अक्टूबर 2022 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
वनडे और टी20 में उनके नाम 35-35 विकेट हैं। उन्होंने 27 वनडे मैचों की 13 पारियों में 16 की औसत से 192 रन बनाए तो वहीं टी20 में 21.75 की औसत से 261 रन बनाए हैं। इसके अलावा ड्वेन प्रीटोरियस ने आईपीएल के 6 मुकाबले भी खेले हैं। प्रीटोरियस 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेले थे। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला था। आईपीएल के 6 मुकाबलों में प्रीटोरियस ने 6 विकेट लिए थे। उन्होंने 5 पारियों में 44 रन भी बनाए थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…