Home   »   श्रीपद नाइक ने “रक्षा कॉन्क्लेव 2020...

श्रीपद नाइक ने “रक्षा कॉन्क्लेव 2020 गुजरात” का किया उद्घाटन

श्रीपद नाइक ने "रक्षा कॉन्क्लेव 2020 गुजरात" का किया उद्घाटन_3.1
रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक द्वारा रक्षा कॉन्क्लेव 2020 गुजरात का उद्घाटन किया गया है। “डिफेंस कॉन्क्लेव 2020 गुजरात” रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण क्षेत्र पर दो दिवसीय डिजिटल सम्मेलन है। इस कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) गुजरात ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के साथ मिलकर किया।
डिफेंस कॉन्क्लेव 2020 गुजरात का उद्देश्य स्वदेशी रक्षा प्रणालियों के विनिर्माण और उत्पादन के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध प्रौद्योगिकी के समीक्षा विकल्पों, क्षेत्रीय विश्लेषणों,  महत्वपूर्ण रक्षा ऑफसेट नीतियों के बारे में जानकारी और सलाहों एवं विचारों के आदान-प्रदान के लिए उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधियों, प्रमुख उद्योगों और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाना है। 
prime_image
QR Code
Scan Me